🔳 बड़े बड़े दावे कर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप
🔳 बाहरी नेताओं को टिकट न देने की वकालत
🔳 जिला अध्यक्ष को पत्र भेज स्थानीय को प्रत्याशी बनाने पर दिया जोर
🔳 खुद को भी प्रबल दावेदार बताकर चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

गरमपानी डेस्क : भाजपा महिला जिला कार्यकारिणी सदस्य ने चुनाव के नजदीक आते ही संभावित दावेदारों के क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने व तमाम दावे करने पर गहरी नाराजगी जताई है। जिला कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि पांच वर्ष क्षेत्र से नदारद रहने के बाद विधायक बनने की चाहत में कई नेता सक्रिय होकर लोगों को कई प्रकार के भरोसे दे जाते हैं पर टिकट न मिलने के बाद फिर नजर नहीं आते ऐसे में जनता तमाम सवाल पूछती है जिसका जवाब नहीं मिल पाता। भाजपा नेत्री ने आगामी चुनाव में स्थानीय व्यक्ति को ही टिकट की वकालत की है।
बेतालघाट ब्लॉक के नौघर रानीबाग गांव निवासी भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व ग्राम प्रधान जानकी लोहिया ने विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र से नदारद रहने वाले कई नेताओं का एकाएक सक्रियता बढ़ाने पर सवाल खड़े कर दिए है। भाजपा नेत्री के अनुसार पिछले पांच वर्षों में कभी भी क्षेत्र व आमजन से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान न दिया अब चुनाव के नजदीक आते ही कई नेता खुद को जनता का हितेषी साबित करने में जुट गए हैं। सवाल उठाए की एकाएक सक्रियता बढ़ाने वाले नेताओं को क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं व जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी भी नहीं है ऐसे में महज क्षेत्रिय जनता को बरगला कर बड़े बड़े वादे कर दिए जाते हैं। चुनाव के बाद पलटकर भी नहीं देखा जाता। जिला कार्यकारिणी सदस्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से स्थानीय को ही आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मांग की है। खुद को भी प्रबल दावेदार बताकर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!