🔳 दुर्घटना में चार युवक गंभीर रुप से घायल
🔳 प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
🔳 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर निगलाट स्थित जंगलात बैरियर के समीप की घटना
🔳 बरेली से कैंची धाम के लिए रवाना हुए थे पांच श्रद्धालु
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जंगलात बैरियर के समीप बरेली से कैंची धाम दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं की कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों खाई से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।
बरेली निवासी संदीप शर्मा, अनुज तिवारी, शनि व रवि तथा संचित बरेली से कैंची धाम दर्शन को रवाना हुए। सभी अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची से पहले जंगलात बैरियर के समीप पहुंची ही थी की उनकी कार असंतुलित होकर खाई की ओर जा गिरी। कार के खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। हाईवे पर आवाजाही कर रहे वाहन चालकों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ छड़ा ईकाई की टीम मौके पर पहुची। रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में उतर वाहन में फंसे सभी लोगों को एक एक कर बाहर निकाल उपचार के लिए सीएचसी भवाली पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने बगैर समय गवांए घायलों का उपचार किया। चिकित्सको ने गंभीर रुप से घायल संदीप शर्मा को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य सभी घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना घायलों व मृतक के स्वजनों को भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!