= भवाली से वाया सिमलखा बेतालघाट होते हुए देहरादून रवाना होगी रोडवेज बस
= विधायक सरिता आर्या ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/भरत बोहरा की रिपोर्ट)))

सात महीने बाद एक बार फिर बेतालघाट क्षेत्र के लोगों को राजधानी देहरादून के लिए सीधी बस सेवा का लाभ मिल सकेगा। नवनिर्वाचित विधायक सरिता आर्या ने बेतालघाट से बस को हरी झंडी दिखाकर देहरादून के लिए रवाना किया। बस सेवा एक बार फिर शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
बीते अक्टूबर से भवाली वाया सिमलखा बेतालघाट होते हुए देहरादून जाने वाली भवाली डिपो की रोडवेज बस सेवा बंद थी। कई बार लोगों ने मांग उठाई पर कोई सुनवाई ना हो सकी। बदहाल सड़कों से भी काफी दिक्कतें आई। सड़क मार्गों में सुधार के बाद नवनिर्वाचित विधायक सरिता आर्या ने मामला परिवहन मंत्री के आगे रखा। परिवहन मंत्री के निर्देश पर भवाली डिपो से बस संचालन को निर्देश दिए गए। भवाली से शाम सात बजे चलकर बस नौ बजे वाया सिमलखा बेतालघाट होते हुए राजधानी देहरादून को रवाना होगी।

शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायक सरिता आर्या ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख आनंदी बधानी, मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, चंपा जलाल, चित्रा जैड़ा, भगवती बोहरा, दलीप सिंह नेगी, विमला उप्रेती, रितु तिवारी, मीना बिष्ट, तारा भंडारी, पंकज जोशी, अखिलेश कुमार, जगदीश नाथ आदि मौजूद रहे।
समस्याओं के समाधान को विधायक गंभीर
बेतालघाट दौरे में पहुंची नवनिर्वाचित विधायक सरिता आर्या ने ने लोनिवि गेस्ट हाउस में जन समस्याएं भी सुनी। समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। क्षेत्रवासियों ने तमाम मुद्दे उठाए। कहा कि हर घर नल से जल योजना में काफी अनियमितताएं हैंः पाइप लाइन बिछाए जाने के बावजूद अभी तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं वहीं कई जगह मानकों के उलट पाइप लाइन बिछाए गए हैं। हल्द्वीयानी मोटर मार्ग में अक्टूबर में आई आपदा के बाद से मलबा नहीं हटाया जा सका है। विधायक ने उच्चाधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दे समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। दो टूक कहा कि कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।