= सैम देवता मंदिर परिसर में पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय
= गांवो की सुख शांति को विशेष पूजा अर्चना

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर सैमधार क्षेत्र में स्थित सैम देवता मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के बाद भव्य मेला लगा। ओडा़ भेटने की रशम भी हुई। झोडा़ गायन से माहौल ने चार चांद लगा दिए।क्षेत्र की सुख शांति को प्रार्थना हुई।


गुरुवार को सैमधार(जैनोली)क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। सुबह से ही सैम देवता के मंदिर में आस्था का सैलाब उमडा़। आसपास के दर्जनो गांवो के लोगो ने मंदिर पहुंच पूजा पाठ की। झोडा़ गायन ने शमा बांधा।ओढा़ भेटने की रश्म अदा की गई। गांवो के लोगो का उत्साह चरम पर रहा। गांवो में सुख शांति को विशेष प्रार्थना की गई। इस दौरान बाजार क्षेत्र में मेला भी लगा। गांवों के लोगों ने जमकर खरीदारी की। आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।