🔳 भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने बताई बड़ी उपलब्धि
🔳 विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी जताई खुशी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के फेम इंडिया की सूची में सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी की सूची में शामिल होने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है। कहा की डीएम की उत्कृष्ट कार्यशैली से सूदूर गांवों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं तथा उनकी समस्याओं का तय समय पर समाधान भी हो रहा है।
फेम इंडिया की जारी सूची में सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी के रुप में जगह बनाने पर कोसी घाटी के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त कर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को बधाई दी है। भारतीय जनता पार्टी बेतालघाट मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिलिप सिंह बोहरा ने इसे जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया है। कहा कि वर्ष 2021 बैच के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को उनके शानदार कार्यों, बेहतर प्रशासनिक फैसलों व जनता की समस्याओं के प्रति गंभीरता के लिए प्रतिष्ठित सूची में जगह मिली है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, मनीष तिवारी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, फिरोज अहमद, गोविंद सिंह नेगी, सुनील मेहरा आदि ने भी जिलाधिकारी को शुभकामनाएं दी हैं।