🔳 गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला में उमड़ी भीड़
🔳 कलाकारों ने दमदार प्रस्तुति से दर्शको को किया मंत्रमुग्ध
🔳 सूर्पनखा की पात्र ने शानदार नृत्य से बटोरी तालियां
🔳 सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट] ]]]]]]]]]]]

गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला का लुत्फ उठाने रोजाना सैकड़ों दर्शक रामलीला मैदान पहुंचे रहे हैं। कलाकार भी शानदार प्रस्तुति के दम पर दर्शकों को भावविभोर कर दे रहे हैं। देर तक रामलीला मंचन देखने रुक रहे दर्शक कलाकारों का भी खूब उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी क्षेत्र में सुप्रसिद्ध रामलीला पूरे रंग में है। बीते रोज सूर्पनखा नासिका छेदन व खर-दूषण वध का शानदार मंचन किया गया। सूर्पनखा की पात्र माही ने शानदार नृत्य व अभिनय से ख़ूब तालियां बटोरी। माही ने मेरा रुप देखकर चंद्रमा………..शरमा गया और छुप गया…….. मो पे इंद्र मोहित हो गयो…….मुझे देख ऋषियन तप गए…….पर क्या करु श्रीराम चंद्र तुम पर मेरा दिल आ गया……….तथा खर दूषण के पात्र त्रिभुवन पाठक व ललित तिवारी ने हैरान हूं यह देखकर इस छवि क्या करु…………। की शानदार प्रस्तुति से समां बांधा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कलाकरों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रामलीला कमेटी सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!