🔳 राजकीय माध्यमिक विद्यालय रिची थापल में हुआ कार्यक्रम
🔳 प्रशिक्षण से रोजगार व स्वरोजगार के विषय पर दी गई जानकारी
🔳 दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली पर भी डाला गया प्रकाश
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय माध्यमिक विद्यालय रिची थापल से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए जन जागरण अभियान का श्रीगणेश हो गया। विद्यार्थियों को आइटीआइ से रोजगार प्राप्त करने, स्वरोजगार तथा अप्रेंटिस के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय रिची थापल नैनीताल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कुमायूं मंडल के उप नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। राजकीय आईटीआई एवं संचालित व्यवसाय के बारे में विस्तार से जानकारी दे अभिभावकों, अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रोजगार, अप्रेंटिस व स्वत रोजगार के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली पर प्रकाश डाल बताया की चयनित संस्थानों में दो वर्षीय कॉर्स में एक वर्ष चयनित कंपनी में प्रशिक्षण दिया जाएगा इसके अतिरिक्त एक वर्षीय कोर्स में छह माह का प्रशिक्षण कंपनी में तथा छह माह का आईटीआई में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवधि में स्टाइ फंड भी दिया जाएगा। कहा की प्रशिक्षार्थियों को ड्रेस के लिए भी नियमानुसार संस्थान से धनराशि का भुगतान किया जाता है। राजकीय आईटीआई बेतालघाट में संचालित व्यवसाय के बारे में भी जानकारी साझा की। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह नेगी, हरीश जोशी, प्रकाश चन्द्र, पंकज बधानी, ममता गड़िया, जतिन पडलिया, पीयूष रावत, चंपा बिष्ट, ललिता, डौली, डिम्पल, मीनाक्षी बिष्ट, आयुष बिष्ट, दीपांशु बिष्ट, लक्ष्य रावत, गरिमा पडलिया, प्रदीप कुमार, माही आदि मौजूद रहे।
