🔳 जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बिचखाली में लगा शिविर
🔳 सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
🔳 योजनाओं का लाभ उठाने का किया गया आह्वान
🔳 विधायक व अधिकारियों ने सफाई अभियान चलाकर किया लोगों को जागरुक
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के बिचखाली गांव में जन-जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगे शिविर में बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत समस्याएं छाई रही। विधायक सरिता आर्या ने समस्याओं को तय समय पर निस्तारित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
गुरुवार को बिजखाली गांव में लगे शिविर का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या व ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीप चंद्र आर्या ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्रामीणों ने गांव के रास्तों, पेयजल व सिंचाई समस्या के साथ ही जंगली जानवरों से खेती बचाने की मांग उठाई। कहा की खेतीबाड़ी से नुकसान से आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। कृषि भूमि के आसपास तारबाड़ किए जाने पर जोर दिया। शिविर में पंजीकृत 21 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर समाधान किया गया। विभिन्न विभागों ने 48 प्रमाण पत्र जारी किए तथा 73 ग्रामीणों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया। विधायक सरिता आर्या ने कहा की गांवों के विकास को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख ने ब्लॉक से संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान ग्रामीणों से किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों को सफाई के प्रति जागरुक भी किया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बैनी, बीडीओ शुभम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, रमेश सुयाल समेत तमाम गांवों के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
