🔳 वाहनों की कतार लगने से आवाजाही हुई खतरनाक
🔳 स्कूली बच्चें व मंदिर आवाजाही करने वाले श्रद्धालु भी परेशान
🔳 सुध न लिए जाने पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
🔳 मलबे का निस्तारण किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी बाजार क्षेत्र में मलबे का ढेर जाम का सबब बन चुका है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। आए दिन जाम लगने से बाजार क्षेत्र में वाहनों की कतार लगने से स्कूली बच्चों व राहगीरों को आवाजाही में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र से मलबा हटाकर व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।
हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में शांति देवी मंदिर के समीप लगे मलबे के ढेर से यातायात आए दिन प्रभावित होता जा रहा है। दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मनोज नैनवाल ने आरोप लगाया की करीब एक महीने से भी अधिक समय से मलबा जस का तस पड़ा हुआ है। जाम लगने से स्कूली बच्चों के साथ ही मंदिर आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं को भी तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय कैलाश चंद्र, कुंदन सिंह, मुकेश त्रिपाठी, फिरोज अहमद, गोविंद सिंह, गजेंद्र सिंह, कमल गौणी आदि ने हाईवे से तत्काल मलबा हटाए जाने की मांग उठाई है। चेताया है की यदि अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!