🔳 भुजान रिची रोड पर तिपोला सेरा क्षेत्र में हुई घटना
🔳 मनारी गांव से गरमपानी बाजार की ओर हुए थे रवाना
🔳 दुर्घटनाग्रस्त कार की चपेट में आने से बच गए लोग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

भुजान रिची मोटर मार्ग पर मनारी गांव से गरमपानी बाजार की ओर जा रही कार असंतुलित होकर सड़क से करीब पचास मीटर नीचे की ओर गिरकर गौशाले के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत रही की कार सवार बाल बाल बच गए। कार की चपेट में किसी स्थानीय के न आने से भी बड़ी अनहोनी टल गई।
गुरुवार को मनारी गांव निवासी धीरज कार एमपी 09 सीई 1667 में तीन अन्य लोगों को लेकर गांव से गरमपानी बाजार की ओर रवाना हुआ। खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले भुजान रिची मोटर मार्ग पर तिपोला सेरा गांव के समीप चालक धीरज वाहन पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन कार असंतुलित होकर सड़क से करीब पचास मीटर नीचे की ओर जा गिरी। कार नीचे की ओर बनी गौशाला तक जा पहुंची। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वाहन के अंदर से सभी को एक एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही की कार की चपेट में आने से गौशाला स्वामी भी बाल बाल बच गया और बड़ी अनहोनी टल गई। कार सवार सभी लोग भी मामूली रुप से चोटिल हुए हैं।

error: Content is protected !!