🔳 एकाएक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
🔳 पांच प्रतिष्ठानों से पांच सिलेंडर किए जब्त
🔳 क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की अगुवाई में चला अभियान
🔳 नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से मल्लीताल(नैनीताल) क्षेत्र में 25 प्रतिष्ठानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की । छापेमारी के दौरान पांच प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने पर पांच सिलेंडर ज़ब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें मैसर्स पर्वत गैस सर्विस की सुपुर्दगी में इस निर्देश के साथ दिए गए कि इन सिलेण्डरों को गोदाम में सुरक्षित रखेंगे और माननीय न्यायालय तथा उच्चाधिकारियों के मांगे जाने पर प्रस्तुत करेंगे । सुरेन्द्र बिष्ट ने बताया कि भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 एवं विनिर्मित पेट्रोलियम (प्रदाय और विनियमन आदेश) 2000 दिनांक 26.04.2000 में दिये गए प्रविधानों के तहत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। लगातार अभियान जारी रहेगा। व्यापारियों को दुकानों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए। टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक रवि डालाकोटी, आरक्षी राजेश कुमार और संजीत राणा शामिल रहे ।




