🔳 विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल
🔳 नव वर्ष का जश्न मनाने पहाड़ पहुंच रहे पर्यटक भी भुगत रहे खामियाजा
🔳 करोड़ों रुपये का बजट खर्च के बावजूद हाईवे की स्थिति पर जताया रोष
🔳 घटिया कार्य पर कार्रवाई की उठाई मांग
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे की खस्ताहालत पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने रोष जताया है। आरोप लगाया की करोड़ों रुपये का बजट खर्च होने के बावजूद आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। जगह जगह डामरीकरण दम तोड़ चुका है। डामरीकरण उखड़ने से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है बावजूद अनदेखी की जा रही है। एनएच विभाग के अफसरों की भूमिका पर भी सवाल उठा कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे की बदहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा की नव वर्ष का जश्न मनाने पहाड़ आने वाले पर्यटकों को खस्ताहाल हाईवे का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। करोड़ों रुपये का बजट खर्च होने के बावजूद स्थिति बद से बद्तर हो चुकी है। हाईवे की खस्ताहाल से पर्यटक भी आने जाने में कतराने लगे हैं जिससे व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होता जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र ने आरोप लगाया की एनएच विभाग के अधिकारी भी जनहित से खिलवाड़ पर आमादा है। घटिया व गुणवत्ताविहीन कार्य करवाकर बजट को ठिकाने लगा दिया गया। लंबा समय बीतने के बावजूद हाईवे बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। अधिकारी दोबारा कार्य करवाने की बात कहकर इतिश्री कर रहे हैं पर एक बार में ही गुणवत्तायुक्त कार्य नहीं करवाया जा रहा। क्षेत्रिय जन विकास संघर्ष समिति के मनीष तिवारी व ग्रामीण विकास अधिकार समिति अध्यक्ष कृपाल सिंह मेहरा ने भी एनएच विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आरोप लगाया की एनएच विभाग आमजन की जिंदगी से खिलवाड़ पर आमादा हो चुका है। गोविंद सिंह नेगी, संजय सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह, आंनद सिंह नेगी आदि ने भी एक स्वर में एनएच पर किए गए घटिया कार्यों की जांच की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!