🔳छठी पुण्यतिथि पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳सुंदरकांड पाठ के बाद किया गया प्रसाद वितरण
🔳कैंची धाम धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में सिद्धी मां की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ कर आरती में भाग लिया। बाद में प्रसाद वितरण भी किया गया। समूचा मंदिर परिसर सिद्धि मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
गुरुवार को कैंची धाम स्थित मंदिर परिसर में सिद्धी मां की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचना शुरु हो गए। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती चली गई। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं बनाई।श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ कर सिद्धि मां की प्रतिमा के समीप विशेष पूजा अर्चना की। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। बाद में प्रसाद वितरण भी किया गया। समूचा मंदिर परिसर सिद्धि मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान दौरान मंदिर प्रबंधन के प्रदीप साह, शैलेंद्र साह, एमपी सिंह, कमलेश उप्रेती आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे




