🔳 जिला पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने रिजनल मैनेजर को भेजी शिकायत
🔳 शिकायती पत्र के माध्यम से बैंक कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
🔳 बैंक ऑफ बड़ौदा बेतालघाट शाखा के कर्मचारियों के तबादले की मांग
🔳 मामले में कार्रवाई न होने पर शाखा के बाहर धरने का ऐलान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बैंक ऑफ बड़ौदा की बेतालघाट शाखा के कर्मचारी पर ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगा जिला पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने बैंक के रिजनल मैनेजर को शिकायती पत्र भेज कार्रवाई की मांग उठाई है। बेतालघाट शाखा में तैनात कर्मचारियों के स्थानांतरण कर नए कर्मचारियों की तैनाती किए जाने पर जोर दिया है। चेताया है की जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बैंक के बाहर धरना शुरु किया जाएगा।
जिला पंचायत सदस्य बेतालघाट तरुण शर्मा ने बेतालघाट बाजार में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कार्यरत कर्मचारियों पर ग्राहकों के साथ गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाए जाने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग उठाई है। बैंक के रिजनल मैनेजर भेजे हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र के माध्यम से बताया है की दूरदराज के गांवों से लोग बीओबी की बेतालघाट स्थित शाखा पहुंचते पर बैंक कर्मी ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। ग्राहकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। ग्राहकों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाकर कर्मचारी राष्ट्रीय बैंक की छवि को धूमिल कर रहे हैं। लोग बैंक कर्मियों के व्यवहार से बेहद परेशान हो चुके हैं। जिला पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने बैंक में तैनात सभी कर्मचारियों का स्थानांतरण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकि ग्राहकों को सम्मानजनक वातावरण मिल सके। दो टूक चेतावनी दी है की यदि सप्ताहभर में कार्रवाई नहीं की गई तो बैंक शाखा के बाहर धरना शुरु किया जाएगा। शिकायती पत्र में जिंप सदस्य तरुण शर्मा, देवेंद्र कुमार, हरदयाल, गणेश, हीरा सिंह, माया देवी, पुष्पा देवी, त्रिभुवन, बचे सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

error: Content is protected !!