🔳 जगह जगह जालियों के क्षतिग्रस्त होने से राहगीर हो रहे घायल
🔳 दोपहिया वाहन सवार भी खा रहे धोखा
🔳 व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जताई गहरी नाराजगी
🔳 एनएच विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार में बनी बरसाती नाली पर लगी लोहे की जाली के जगह जगह क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कई राहगीर नाली में गिरकर चोटील भी हो चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। क्षेत्रवासियों ने बाजार में लगी लोहे की जालियों को दुरुस्त कर खतरा टालने की मांग उठाई है।
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी को वर्षों पूर्व एनएच विभाग ने लाखों रुपये की लागत से बरसाती नाली का निर्माण करवाया। विभागीय अनदेखी से वर्तमान में नाली जगह जगह बंद पड़ी है। नाली के जगह जगह बंद होने से बारिश के दौरान बरसाती पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस जाता है। वहीं अब नाली के उपर लगी लोहे की जालियां तक जगह जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिस कारण बाजार में आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। आए दिन राहगीर चोटिल होते जा रहे हैं वहीं दो पहिया सवार भी क्षतिग्रस्त लोहे की जालियों से धोखा खा जा रहे हैं। कई दोपहिया वाहन सवार भी घायल हो चुके हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी व गजेंद्र सिंह नेगी के अनुसार के बाजार में जगह जगह जालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। आए दिन लोग चोटील होते जा रहे हैं। क्षेत्रिय जन विकास संघर्ष समिति उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष राधा गोस्वामी, मनोज बिष्ट, फिरोज अहमद, भैरव नैनवाल, कैलाश नैनवाल, देवेश कांडपाल, गोविंद सिंह नेगी आदि ने तत्काल जालियों को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!