🔳 रामगढ़ ब्लॉक के कमोली गांव में हुई ग्राम पंचायत की बैठक
🔳 ग्रामीणों ने खेतीबाड़ी बचाने को तारबाड़ पर दिया जोर
🔳 ग्राम प्रधान ने सकारात्मक कार्रवाई का दिलाया भरोसा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के कमोली गांव में हुई बैठक में ग्रामीण विकास की रुपरेखा तैयार की गई। गांव के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया गया। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
ग्राम पंचायत की बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान तरुण कांडपाल ने की। ग्राम प्रधान ने कहा गांव के विकास को कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सबको साथ लेकर गांव में कार्य किए जाएंगे। बैठक में बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई आदि मूलभूत समस्याएं छाई रही। ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। जंगली जानवरों से खेती बचाने को तारबाड़ करवाए जाने पर जोर दिया। कहा कि जंगली जानवर लगातार खेती-बाड़ी को नुकसान पहुंचा रहे हैं ऐसे में खेतीबाड़ी से मोहभंग होता जा रहा है। ग्राम प्रधान ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चेतना बुधलाकोटी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। उद्यान सहायक राजेंद्र कुमार ने विभाग से संचालित योजनाओं का ब्योरा दिया। फल व सब्जियां में होने वाली बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए।
