🔳समुचित पेयजल उपलब्ध न होने से ग्रामीण परेशान
🔳जगह-जगह हो रही पानी की बर्बादी विभाग नहीं ले रहा सुध
🔳विभागीय अधिकारियों की प्रणाली पर लोगों में नाराजगी

((( बेतालघाट से तारा भंडारी की रिपोर्ट )))

गांवो में सर्दियों में भी पेयजल संकट से हाहाकार मचा है बावजूद जल संस्थान के अधिकारी सुध नहीं ले रहे। डाबर, जोशीखोला व बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र के बाशिंदों को समुचित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा। जगह जगह लीकेज से आपूर्ति प्रभावित हो रही है बावजूद अधिकारी अनदेखी पर आमादा है। क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय में तमाम विभागों के अधिकारियों का जमावड़ा रहता है पर मुख्यालय से सटे क्षेत्रों में ही तमाम समस्याएं परेशानी का सबब बन चुकी है। डाबर व जोशीखोला क्षेत्र के लगभग सौ से अधिक परिवारों को पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई योजना में पानी का रिसाव होने से उपभोक्ताओं को समुचित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा वहीं बेतालघाट मुख्य बाजार में भी जगह जगह पानी की लीकेज से समस्या बढ़ गई है। स्थानीय लोग कई बार लीकेज बंद कर पानी की बर्बादी रोकने की मांग उठा चुके हैं पर जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा व ललित जोशी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। पानी की बर्बादी रोकने को लीकेज बंद किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!