🔳 इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक व आइटीसीएसएम ट्रेड उपलब्ध
🔳 युवाओं से तकनीकी शिक्षा में दक्ष बनने को प्रवेश लेने का आह्वान
🔳 पूर्व में कई युवाओं को प्रशिक्षण के बाद मिल चुकी नौकरी
🔳 स्वरोजगार से जुड़ने को ऋण भी कराया जा चुका उपलब्ध
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गई है। 27 जून से 20 जुलाई तक चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थी आनलाइन प्रतिभाग करेंगे। वर्तमान में बेतालघाट स्थित आइटीआइ में इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन व आइटीसीएसएम ट्रेड संचालित है। सभी ट्रेड भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है।
पहाड़ के युवाओं को तकनीकी शिक्षा में दक्ष कर स्वरोजगार से जोड़ने में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( आइटीआई) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बेतालघाट में संचालित आइटीआई में समय समय पर लगने वाले रोजगार मेले के माध्यम से प्रशिक्षण ले चुके प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार मिल भी चुका है। बेतालघाट स्थित आईटीआई में अब ने सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु कर दी गई है प्रकिया 20 जुलाई तक संचालित की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ प्रधानाचार्य सीमा कुमार व प्लेसमेंट प्रभारी राजेंद्र पांडे ने किया। इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रवेश के लिए हाईस्कूल में गणित व विज्ञान विषय अनिवार्य है जबकि आईसीटीएसएम में विज्ञान विषय से हाईस्कूल जरुरी है। प्लेसमेंट प्रभारी राजेंद्र पांडे के अनुसार छात्र, छात्राएं व अभिभावक किसी भी कार्य दिवस पर संस्थान से आवश्यक जानकारी ले सकते हैं। आनलाइन भी सभी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। बताया की पलायन रोकने व प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए समय समय पर विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र व एमएसएमई के अधिकारियों को भी संस्थान में बुलाकर कार्यशाला लगाई जाती है ताकी प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार के लिए ऋण आदि की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
