🔳 खतरे वाले स्थानों का जायजा ले दिए विभिन्न दिशा निर्देश
🔳 जगह जगह मशीनों की तैनाती व आवाजाही सुचारु रखने रखने पर दिया जोर
🔳 लापरवाही बर्दाश्त न किए जाने की चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

श्री कैंची धाम तहसील में कार्यभार संभालते ही नवनियुक्त एसडीएम मोनिका एक्शन मोड में आ गई है। एसडीएम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व कई ग्रामीण सड़कों का ताबड़तोड़ निरीक्षण किया। लोडर मशीनों की उपलब्धता का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों को यातायात सुचारु रखने तथा बारिश में निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। दो टूक कहा की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मानसूनी बारिश की दस्तक के साथ ही श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन भी हरकत में आ गया है। नवनियुक्त उपजिलाधिकारी मोनिका आर्या की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल व विभागीय टीम ने हाईवे समेत कई ग्रामीण सड़कों की स्थिति देखी। एसडीएम ने हाईवे पर भोर्यो बैंड क्षेत्र में निर्माणाधीन सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया। कार्रवाई संस्था को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। लोहाली क्षेत्र में अतिसंवेदनशील पहाड़ी से भूस्खलन होने की स्थिति में आवाजाही सुचारु रखने को लोडर मशीन तैनात रखने को कहा। टीम ने लोहाली – चमड़ियां, रातीघाट – बेतालघाट, डोलकोट – पांगकटारा समेत कई ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण किया। खतरे वाले स्थानों पर संकेतांक लगाने के साथ ही सभी मोटर मार्गों पर अलग अलग स्थानों पर लोडर मशीनों की तैनाती पर जोर दिया। एसडीएम ने दो टूक कहा की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान राजस्व विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!