🔳 संयुक्त टीम ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान
🔳एकाएक चले अभियान से खनन तस्करों में मचा हड़कंप
🔳कोसी नदी क्षेत्र में लिया खदान का जायजा
🔳 उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के बाद तय होगी कार्रवाई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट – सेठी – ओखलढुंगा मोटर मार्ग पर भारी भरकम जेसीबी मशीनों से अवैध खनन के मामले में प्रशासन व खनन विभाग की टीम हरकत में आ गई है। दोनों विभागों की टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर खदान क्षेत्र का निरीक्षण किया । एकाएक चले अभियान से खनन तस्करों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
कोसी नदी क्षेत्र में मशीनें उतार खदान किए जाने के मामले में शुक्रवार को जिला खनन अधिकारी ताजेश्वर सिंह के निर्देश पर खनन विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने कोसी नदी क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। पहले टीम ने चापड़ क्षेत्र में कोसी नदी क्षेत्र में संचालित उपखनिज पट्टे का निरीक्षण किया उसके बाद संयुक्त टीम ने बेतालघाट – सेठी – ओखलढुंगा मोटर मार्ग को रवाना हुई। लेहड़ा क्षेत्र में नदी का जायजा लिया। जहां नदी क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही के निशान देख टीम चौंक गई। टीम ने पूरे क्षेत्र में गहनता से जांच की। नदी क्षेत्र में गड्ढे देखें गए। प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से खनन तस्करों में हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। राजस्व उपनिरीक्षक कपिल कुमार के अनुसार संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान कानूनगो राजपाल सिंह, खनन विभाग के निरीक्षक नवीन मुयाल, सर्वेयर जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।




