◾प्राइवेट वाहनों के बढ़ते संचालन से परेशान टैक्सी संचालक
◾बैंकों की किस्त व टैक्स अदा करना भी पड़ा भारी
◾प्राइवेट वाहनों में यात्री ढोने वालों पर सख्ती से अंकुश की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

खैरना स्थित टैक्सी स्टैंड से प्राइवेट वाहनों के यात्री लेकर आवाजाही करने से टैक्सी वाहन संचालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बैंक की किस्त व अन्य टैक्स अदायगी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी वाहन संचालकों ने मामले को गंभीरता से ले प्राइवेट वाहनों के यात्री ढोने पर सख्ती रोक लगाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे स्थित खैरना चौराहे से तमाम गांवों की आवाजाही को टैक्सियों का संचालन होता है। पिछले कुछ समय से टैक्सी संचालकों का कारोबार चौपट हो चुका है। प्राईवेट वाहनो में यात्रियों को ढोने से टैक्सी संचालक परेशान हैं। सरकार को भी राजस्व की सीधी चपत लगाई जा रही है। स्थानीय टैक्सी संचालक कुंदन सिंह, पंकज सिंह, कुंवर सिंह के अनुसार सुबह से शाम तक प्राइवेट वाहन चालक यात्रियों को लेकर आवाजाही कर रहे हैं जिस कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बैंक की किस्त व टैक्स अदा करने में भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया की आपत्ति करने पर प्राइवेट वाहन चालक झगड़ने को उतारु हो जा रहे हैं। जिससे माहौल बिगड़ने का अंदेशा भी बना हुआ है। टैक्सी संचालकों ने मामले को गंभीरता से प्राइवेट वाहनों में सवारी ढोने वालों पर कार्रवाई किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!