◾वाहन चालक को पुलिस व स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
◾वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने आवाजाही भी हुई प्रभावित
◾सुयालबाडी़ क्षेत्र में मध्य रात्रि हुई दुर्घटना

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुयालबाड़ी के समीप निर्माण सामग्री से लदा डंपर असंतुलित होकर पलट गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल वाहन चालक को सीएचसी सुयालबाडी़ पहुंचाया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाइवे पर यातायात भी ठप हो गया। क्वारब पुलिस की टीम ने आवाजाही सुचारु करवाई।

बागेश्वर निवासी चालक गोविंद शुक्रवार देर शाम डंपर यूके04 सीबी 8714 में निर्माण सामग्री लाद हल्द्वानी से बागेश्वर को रवाना हुआ। चालक अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुयालबाड़ी क्षेत्र के समीप पहुंचा ही था की एकाएक वह वाहन भी नियंत्रण खो बैठा नतीजतन वाहन असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गया। वाहन के पलटने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। क्वारब पुलिस को भी सूचना दी गई। चौकी प्रभारी बालकृष्ण आर्या, आनंद राणा, अंकित सुयाल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन चालक को दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर से निकाल निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी सुयालबाडी़ पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। वाहन के हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से यातायात भी प्रभावित हो गया। पुलिस की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को हाइवे से किनारे लगा बामुश्किल आवाजाही सुचारु करवाई।

error: Content is protected !!