◾कैंची में प्रस्तावित दो किमी बाइपास की गेंद सड़क व भूतल मंत्रालय के पाले में
◾हली हरतपा रोड से की गई है बाइपास निर्माण सर्वे
◾हरी झंडी मिली तो कैंची मुख्य बाजार में कम हो जाएगा वाहनों का दबाव

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सुप्रसिद्ध कैंची क्षेत्र में फ्लाई ओवर निर्माण की संभावनाओं पर ब्रेक लग गया है। एनएच प्रशासन ने फ्लाई ओवर निर्माण की जगह बाइपास निर्माण को प्राथमिकता में रख केंद्रीय सड़क व भूतल मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। एनाएच के सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे के अनुसार हली – हरतपा रोड से करीब दो किमी हाइवे तक बाइपास निर्माण को सर्वे पूरी कर रिपोर्ट भेज दी गई है।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र में देश विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से हाइवे पर यातायात भी प्रभावित होने लगा। हालांकि पर्यटन विभाग की वाहन पार्किंग के अस्तित्व में आने के बाद से जाम से काफि हद तक निजात मिल गई। एनएच प्रशासन ने भविष्य को देखते हुए हाइवे पर तराई से पहाड़ तथा पहाड़ से तराई जाने वाले वाहनों की आवाजाही को हाइवे के विकल्प के रुप में बाइपास व फ्लाई ओवर निर्माण की संभावनाएं तलाशी। ताकी छोटे बडे़ वाहन मुख्य बाजार से प्रवेश न कर सके। श्रद्धालुओं को भी राहत मिल सके साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। फ्लाई ओवर निर्माण के विकल्प को दरकिनार कर एनएच प्रशासन ने हली हरतपा रोड से करीब दो किमी बाइपास निर्माण पर जोर दिया है बकायदा सर्वे कर रिपोर्ट केंद्रीय सड़क व भूतल मंत्रालय को भी भेज दी गई है। एनएच के सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे के अनुसार बाइपास ही बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरु की जाएगी।

error: Content is protected !!