🔳 हाईवे पर छड़ा बाजार के समीप हुई दुर्घटना
🔳 स्थानीय लोगों ने वाहन के अंदर फंसे चालक को निकाला बाहर
🔳 वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाईवे पर यातायात हुआ प्रभावित
🔳 पुलिस ने वाहन को हटाकर बामुश्किल किया यातायात सुचारु
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छड़ा बाजार के समीप मालवाहक वाहन असंतुलित होकर पहाड़ी से टकराकर हाईवे पर ही पलट गया। दुर्घटना से हाईवे पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने बामुश्किल दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसे चालक को बामुश्किल बाहर निकाला। चालक को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी भेजा गया। खैरना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
सोमवार को हल्द्वानी निवासी मोहम्मद सुहेल मालवाहक वाहन यूके 04 सीबी 9978 में एंजेसी का सामना लादकर बागेश्वर की ओर रवाना हुआ। दोपहर में सुहेल हाईवे पर छड़ा बाजार से कुछ दूर निकला ही था की एकाएक वह वाहन पर संतुलन खो बैठा नतीजतन वाहन असंतुलित होकर हाईवे से सटी पहाड़ी से टकराकर पलट गया। गनीमत रही की सामने से आ रहा कोई अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त वाहन की चपेट में नही आया। वाहन के पलटने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहन के अंदर फंसे चालक को बामुश्किल बाहर निकाला तथा उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वाहन के हाईवे पर पलटने से यातायात भी प्रभावित हो गया। खैरना पुलिस की टीम ने वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु करवाया।