◾यात्री व वाहन चालक चपेट में आने से बाल बाल बचे
◾ जिला पंचायत सदस्य का वाहन भी हुआ क्षतिग्रस्त
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना चौराहे के समीप टैक्सी पार्किंग में विशालकाय पेड़ के धराशाही होने से जिला पंचायत सदस्य का वाहन समेत तीन अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। संयोगवश कोई चालक व अन्य यात्री चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ की जड़ में अराजक तत्व के आग लगाए जाने से पेड़ धराशाई हुआ है।
खैरना चौराहे के समीप बनी पार्किंग में रोज की तरह जिला पंचायत सदस्य अंकित साह का वाहन यूके 04 क्यू 2500 तथा बालम सिंह का यात्री वाहन यूके 01टीए 1865 व शेखर तिवारी का वाहन यूके 01 टीए 0522 तथा स्थानीय व्यापारी मोहित जोशी की कार यूके 04एक्स 1298 खड़ी थी। रविवार सुबह एकाएक बेतन का विशालकाय पेड़ धराशाई होकर वाहनों के ऊपर जा गिरा। पेड़ के गिरने से अफरा-तफरी मच मच गई। कई वाहन चालक व यात्री पेड़ की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। वाहनों के उपर पेड़ गिरने से वाहनों को काफी क्षति पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ की जड़ में किसी अराजक तत्व ने आग लगा दी। सुबह के वक्त पेड़ धराशाई हो गया।