= बाल बाल बच गई तीन जिंदगियां
= सकदीना- तडी़ मोटर मार्ग पर पटोडी़ क्षेत्र की घटना
= कार क्षतिग्रस्त, व्यापारी को इलाज के लिए भेजा गया.हल्द्वानी

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

खैरना बाजार के व्यापारी की कार पर पहाडी़ से गीरकर पत्थर जा लगा। व्यापारी चोटील हो गया। कार में सवार व्यापारी समेत दो लोगो की जिंदगी बाल बाल बच गई। संयोगवश बडा़ हादसा टल गया।
खैरना बाजार क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले अनिल बुधलाकोटी बीते शनिवार को खैरना से अपनी कार यूके04एजी 3203 से अपने गांव खलाड़ को रवाना हुआ। रविवार सुबह वापस अनिल अपने दो स्वजनो विपिन बुधलाकोटी तथा केशव दत्त को लेकर गांव से वापस खैरना बाजार की ओर रवाना हुआ। सकदीना तडी़ मोटर मार्ग पर पटोडी़ गांव के समीप पहुंचे ही थे की अचानक पहाडी़ से गीरा पत्थर कार में जा लगा। एकाएक कार पर पत्थर गीरने से कार सवारो में हड़कंप मच गया। वाहन चला रहा व्यापारी अनिल भी चोटील हो गया। अनिल ने सूजबूझ का परिचय दे वाहन को रोक लिया। वाहन में सवार चालक समेत तीन लोगो की जिंदगी बाल बाल बच गई और बडा़ हादसा टल गया। व्यापारी को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रैफर किया गया है।