= जनपद के 8 ब्लॉकों के 13 सेंटरों में हुई जेएनवी के छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा
= सभी सेंटरों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। जनपद के आठ ब्लॉकों में 13 सेंटर बनाए गए थे। 3514 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2499 नौनिहालों ने परीक्षा दी।1015 नौनिहाल अनुपस्थित रहे।
जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए हुई प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जनपद के आठ ब्लॉकों में बनाए गए 13 सेंटरो में नौनीहाल परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य रह। रामनगर ब्लाक में 504 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 402 नौनिहालों ने परीक्षा दी। कोटाबाग ब्लॉक में 539 में से 350, हल्द्वानी ब्लॉक में 1253 में से 99, रामगढ़ ब्लॉक में 108 में से 165 जबकि भीमताल ब्लॉक में 267 में से 194, बेतालघाट में 298 पंजीकृत नौनिहालों में से 176, धारी ब्लॉक में 238 में से 157, ओखलकांडा में 250 में 122 नौनिहाल परीक्षा देने पहुंचे। जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाडी़ के प्राचार्य राज सिंह ने कई सेंटरों का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने बताया कि सभी सेंटरों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।
