🔳 बुनियाद दरकने से आवासीय भवनों की ओर झुकें
🔳 कई दोपहिया वाहन सवार भी टकराकर हो चुके चोटील
🔳 लगातार अनदेखी किए जाने से चढ़ने लगा व्यापारियों का पारा
🔳 क्षेत्रवासियों ने पोलों को तत्काल हटाने की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में लोहे के पोल बड़ी दुर्घटना की ओर इशारा कर रहे हैं बावजूद जिम्मेदारों की आंखें बंद है। दुकानों व आवासीय भवनों की ओर झुकें पोल क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बन चुके है व्यापारी कई बार खतरा टालने की मांग भी उठा चुके हैं बावजूद अनदेखी की जा रही है।
गरमपानी मुख्य बाजार तथा खैरना क्षेत्र में दूरसंचार विभाग व जीओ कंपनी के लोहे के पोल बदहाल हालत में है। पोलो की बुनियाद दरकने व दुकानों की ओर झुकने से बड़ी घटना का खतरा भी बना हुआ है पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। कई वाहन व बाइक सवारों के इन पोलों से टकराकर दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। पोलो के जर्जर हालत में पहुंचने से बड़ी अनहोनी का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी व सुरेश जोशी के अनुसार कई बार पोलो को हटवाए जाने की मांग भी उठाई जा चुकी है बावजूद अनदेखी की जा रही है ऐसा लगता है मानो जिम्मेदार किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हो। स्थानीय लोगों ने बदहाल हालत में पड़े पोलों को तत्काल हटाए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि समय रहते पोल नहीं हटाए गए तो आंदोलन को विवश होना पड़ेगा।
