corona_vaccine

एसडीएम को पत्र भेज कि टीकाकरण शुरू करने की मांग
पंचायत प्रतिनिधियों को भी दी जाए प्राथमिकता

गरमपानी : कोरोना संक्रमण की रोकथाम को 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन का कार्य शुरु करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्राम प्रधान बारगल त्रिभुवन पाठक ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कराए जाने की मांग की है। एसडीएम विनोद कुमार को भेजे पत्र में ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने कहा है कि प्राथमिकता से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही युवाओं को 18 से 45 आयु वर्ग से लगने वाली वैक्सीन उपलब्ध करा वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया जाना चाहिए ताकि युवा व पंचायत प्रतिनिधि भी संक्रमण की जद में आने से बच सकें। ग्राम प्रधान ने प्राथमिकता से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कराए जाने की पुरजोर मांग की है

error: Content is protected !!