Breaking-News

कोसी घाटी में लगातार बिगड़ रही व्यापारियों की आर्थिक स्थिति
मूल कारोबार छोड़ बन बैठे सब्जी विक्रेता

गरमपानी : कोरोना संकट ने जहां लोगों के जीने का तौर तरीका बदल डाला है वहीं अब कोसी घाटी में लोगों का व्यवसाय भी बदल गया है। मूल व्यवसाय से छोड़ अब व्यापारी सब्जी बेचने को मजबूर हैं। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराए जाने की मांग शासन प्रशासन से की है।

बीते वर्ष लॉकडाउन तथा इस वर्ष के कोरोना कर्फ्यू ने कोसी घाटी के व्यापारियों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात यह है कि अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े व्यापारी अब महज सब्जी विक्रेता बनकर रह गए हैं। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार में पर्यटकों की चहल-पहल से दुकानदारों का काफी अच्छा व्यवसाय होता था पर पर्यटकों की गतिविधि शून्य होने से होने से अब स्थानीय व्यापारी सब्जी के कारोबार से अपनी आर्थिकी सुधारने में जुटे हुए हैं। होटल, रेस्टोरेंट, वस्त्र विक्रेता, टेंट व्यवसाई समेत अन्य कारोबार से जुड़े व्यापारी की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन लाल साह, प्रदेश सचिव महिपाल सिंह बिष्ट, जिला संगठन मंत्री बिशन सिंह जंतवाल, फिरोज अहमद, कमल तिवारी, अनिल बुधलाकोटी, दिनेश बिष्ट आदि लोगों ने व्यापारियों को आर्थिक मदद मुहैया कराए जाने की मांग शासन प्रशासन से की है।

error: Content is protected !!