🔳 तू-तू मैं-मैं के बाद हाथपाई पर हुए उतारु
🔳 युवकों के बीच झड़प से मची अफरातफरी
🔳 क्षेत्रवासियों ने बामुश्किल मामला करवाया शांत
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रानीखेत पुल के समीप छात्रों व खैरना के कुछ युवकों के बीच हाथापाई से अफरातफरी मच गई। तू तू मैं मै से विवाद हाथापाई तक जा पहुंचा। एकाएक हुए हंगामें से हाईवे पर जाम भी लग गया। स्थानीय लोगों ने बामुश्किल बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।
शनिवार को खैरना बाजार के समीप रानीखेत पुल पर खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर स्थित विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों व खैरना के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। युवकों के भिड़ंत से हंगामा मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवकों में लात-घूंसे चलने से हाईवे पर जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। आपस में भिड़ रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया पर किसी ने भी एक न सुनी। लोगों ने बांट फटकार लगा बामुश्किल सभी को तीतर बितर किया तब जाकर बामुश्किल मामला शांत हुआ। युवकों के हाईवे से हटने के बाद यातायात भी सुचारु हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!