🔳 अराजक तत्व एअर गन से मुर्गियों को उतार रहे मौत के घाट
🔳 नेपाल मूल के श्रमिक भी दे रहे अवैध शिकार में साथ
🔳 वन विभाग को खुली चुनौती दे रहे शिकारी
🔳 वन क्षेत्राधिकारी बोले – चलाएंगे छापेमारी अभियान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]
गरमपानी डेस्क : बेतालघाट ब्लॉक के बुधलाकोट गांव से सटे जंगल में धड़ल्ले से संरक्षित प्रजाति की जंगली मुर्गियों का शिकार किया जा रहा है बावजूद वन विभाग सुध नहीं ले रहा। अराजक तत्व एअर गन की मदद से जंगली मुर्गियों का शिकार करने पर आमादा है। अराजक तत्वों के साथ ही नेपाली मूल के श्रमिक भी अवैध शिकार में शामिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने अवैध शिकार पर चिंता व्यक्त कर मामले की जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
बुधलाकोट गांव से सटा सुनसान जंगल अवैध शिकार करने वाले अराजक तत्वों के लिए ऐशगाह बनता जा रहा है। आए दिन जंगल एअर गन की आवाज से गूंज रहा है। अराजक तत्व जंगल में पहुंचकर धड़ल्ले से संरक्षित प्रजाति की जंगली मुर्गियों का शिकार कर रहे हैं। एअर गन से लैस अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं की आए दिन जंगल में पहुंचकर मुर्गियों को मौत के घाट उतार दे रहे हैं। अराजक तत्वों के इस अवैध शिकार में नेपाली मूल के कुछ श्रमिक भी सक्रिय हैं। जंगल में लगातार जंगली मुर्गियों के शिकार से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आदि दिन शिकारियों के जंगल में सक्रिय होने के बावजूद वन विभाग के कार्रवाई न होने से गांवों के लोग भी हैरत में हैं। लोगों ने संरक्षित प्रजाति की जंगली मुर्गियों के शिकार पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की अराजक तत्व वन विभाग को खुली चुनौती देने पर आमादा है बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। अराजक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ग्राम प्रधान किशोर ढैला ने अवैध शिकार की कड़ी निंदा की है। कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ निश्चित ही कार्रवाई होनी चाहिए।वन क्षेत्राधिकारी नैना रेंज ललित मोहन कार्की के अनुसार जल्द छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। जंगल में अवैध शिकार करने वाले को पकड़ने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। जंगल में अवैध शिकार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
