🔳 शक्ति केंद्र बेतालघाट में हुई बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर
🔳 केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान
🔳 आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
गरमपानी डेस्क : बेतालघाट में भाजपा के शक्ति केंद्र में हुई बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शक्ति केंद्र के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान कार्यकताओं से किया।
गुरुवार को बेतालघाट में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती को मंथन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंबा आर्या ने कार्यकर्ताओं से लोगों को पार्टी की रिती नीति की जानकारी दे अधिक से अधिक संख्या में पार्टी की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा ने संगठन की मजबूती को किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश कार्यकताओं को दिए। प्रत्येक बूथ को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। वक्ताओं ने एक बार फिर भाजपा सरकार का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राज्य आंदोलन में जान की बाजी लगाने वाले शहीदों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान कीर्ती बल्लभ भंडारी, पान सिंह जलाल, हरीश चंद्र पांडे, चंपा जलाल, अर्जुन सिंह, भगवत सिंह बोहरा, हरीश चंद्र, विमला नेगी, पनी राम, चतुर सिंह भंडारी, नंदी खुल्बे, हीरा सिंह, दिनेश रावत, बबीता देवी आदि मौजूद रहे।
