🔳 पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे संचालक
🔳 खैरना बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में फल-फूल रहे जुएं के अड्डे
🔳 जुआरियों के जुटने से माहौल बिगड़ने का अंदेशा
🔳 क्षेत्र के नौनिहालों के भी जुएं के अड्डों पर पहुंचने का बढ़ रहा खतरा
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

गरमपानी डेस्क : दीपावली महापर्व के बाद भी जुआरियों के सिर से ताश के पत्तों का नशा नहीं उतर रहा। खैरना समेत आसपास के क्षेत्रों में धड़ल्ले से जुएं के अड्डों पर जुआरियों का जमघट लग रहा रहा बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। जुएं के अड्डे संचालित करने वाले संचालक पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे जुएं के अड्डे संचालित कर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने पर आमादा है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना क्षेत्र में जुएं के अड्डे संचालित कर रहे संचालकों के हौसले बुलंद हैं। दीपावली पर्व से भी पहले से धड़ल्ले से जुएं के अड्डे संचालित किए जा रहे हैं अब दीपावली त्यौहार निपटने के बाद भी जुएं के अड्डों पर हजारों लाखों रुपये की बाजी लगाई जा रही है। एक ओर कई परिवार बर्बाद होते जा रहे जबकि दूसरी ओर संचालक मालामाल। हद तो यह है की दूर दराज से जुएं के अड्डों पर पहुंच रहे जुआरियों को शराब भी परोसी जा रही है जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ने का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है। बाजार क्षेत्र में संचालित जुएं के अड्डों पर कार्रवाई न होने से जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।‌ लोगों ने जुएं के अड्डों को तत्काल बंद करवाने की मांग उठाई है ताकि समय रहते क्षेत्र का माहौल बिगड़ने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!