🔳 ग्रामीण जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर
🔳 कई दोपहिया सवार रपटकर हो चुके चोटील
🔳 सड़क से उड़ रही धूल से जीना हुआ दूभर
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
गरमपानी डेस्क : खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाला महत्त्वपूर्ण शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर आवाजाही बेहद ख़तरनाक हो गई है। गांवों के लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई है। जल्द सड़क की हालत में सुधार किए जाने की मांग उठाई है।
शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग से बढेरी, बर्धो, रतौडा, नैनीचैक, आमबाडी, नैनीचैक, तिवाड़ी गांव समेत तमाम गांवों के ग्रामीण आवाजाही करते हैं पर मोटर मार्ग की बदहाल हालत से गांवों के लोगों को जान हथेली पर आवाजाही को मजबूर होना पड़ रहा है। कई स्थानों पर मिट्टी फैले होने से दोपहिया वाहन सवार लोग रपटकर चोटिल तक हो चुके हैं बावजूद अनदेखी की जा रही है। सड़क से उड़ रही धूल से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। भाजपा बेतालघाट के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा ने मोटर मार्ग की हालत में तत्काल सुधार किए जाने की मांग उठाई है ताकि आवाजाही सुगम व सुरक्षित हो सके। स्पष्ट किया है की जनहित से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
