🔳 तहसील में जुटे कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर ने दी कई अहम जानकारियां
🔳 मोबाइल ऐप के माध्यम से डीजीटाइजेशन कार्य में जुटे हैं कर्मचारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

श्री कैंची धाम तहसील सभागार में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में जुटे कर्मचारियों को कई अहम जानकारियां दी। बगैर त्रुटी के कार्य शत प्रतिशत पूरा करने का आह्वान किया।
गुरुवार को कैंची धाम तहसील सभागार में बूथ लेबल अधिकारियों के जमा फार्म को मोबाइल ऐप के माध्यम से डीजीटाइजेशन कार्य में आ रही परेशानियों के निदान को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेंद्र पांडे ने विभिन्न दिशा निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि सात जुलाई को मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, 14को मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन, 13 अगस्त तक दावा व आपत्तियां दर्ज करने की अवधि, 11 सितंबर तक दावों का निस्तारण तथा 15 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। कर्मचारियों से गंभीरता से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। स्वान इंजिनियर हेमंत सिंह, राकेश कुमार ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। इस दौरान ब्लॉक लेबल अधिकारी कुबेर सिंह, दिनेश बिष्ट, गीता गोस्वामी, पूनम, कुंदन सिंह, पूजा समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!