🔳 ब्यासी गांव में एक के बाद एक मामले आ रहे सामने
🔳 स्थानीय किसान के खेत को जाने वाले रास्ते पर दीवार निर्माण से हड़कंप
🔳 दूसरे किसान ने भी लगाया रास्ता रोकने व जमीन कब्जाने का आरोप
🔳 नाप जमीन की आड़ में सरकारी जमीनों को भी जद में लेने का अंदेशा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

गांवो में बाहरी बिल्डरों की मनमानी लगातार बढ़ती ही जा रही है। ब्यासी क्षेत्र में किसान के खेत को जाने वाला रास्ता बंद किए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था की अब दूसरे किसान का रास्ता रोकने व उसकी नाप जमीन को कब्जे में लिए जाने का मामला सामने आ गया है। ग्राम प्रधान विमला आर्या ने भी मामले में गहरी नाराजगी व्यक्त कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी, सिल्टोना, बजेडी, सिमराड समेत तमाम गांवों में बाहरी बिल्डरों की घुसपैठ तेज हो गई है। बिल्डर भू माफियाओं के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर जमीनों की खरीद फरोख्त में जुटे हैं। भोले भाले ग्रामीणों की जमीनों पर कब्जा व उनके खेतों व जंगलों को जाने वाले रास्तों पर अतिक्रमण कर उन्हें बंद कर दिया जा रहा है। ब्यासी गांव में किसान के रास्ते पर दीवार निर्माण की शिकायत श्री कैंची धाम तहसील तक पहुंचने के बाद अब गांव के ही तुलसा राम ने भी उनके खेत में जाने वाले रास्ते को बंद करने तथा खेत के एक हिस्से को अतिक्रमण की जद में लेने का आरोप लगाया है। एक के बाद एक मामले सामने आने से आसपास के गांवों के लोग भी सख्ते में आ गए हैं। ग्रामीणों ने नाप जमीन की आड़ में भारत सरकार जमीनों पर भी अतिक्रमण किए जाने का अंदेशा जताया है। ग्राम प्रधान ब्यासी विमला आर्या के अनुसार किसानों के हितों से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द तहसील प्रशासन से मिलकर कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।

error: Content is protected !!