🔳 बाहरी बिल्डर के बुलंद हौसले से किसान परेशान
🔳 तहसीलदार को पत्र सौंप लगाई रास्ता दिलाने की गुहार
🔳 ग्रामीणों ने किया मनमानी बर्दाश्त न करने का ऐलान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बाहरी बिल्डर के ब्यासी गांव निवासी किसान के खेत को जाने वाले रास्ते पर दीवार निर्माण किए जाने से हड़कंप मच गया है। बिल्डर के बढ़ते हौसले से क्षेत्र के लोग भी सख्ते में आ गए हैं। ग्रामीण ने तहसीलदार के माध्यम से उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौप रास्ता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
बाहरी बिल्डरों के गांवों की ओर बढ़ती घुसपैठ के बाद गांव के लोगों के हितों से भी खिलवाड़ होने लगा है। बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव निवासी किसान मनोज कुमार के खेत की ओर आवाजाही के रास्ते पर बाहरी बिल्डर के दीवार निर्माण कर दिए जाने से मनोज ने श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन से रास्ता दिलाने की गुहार लगाई है। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी को शिकायती पत्र सौप बताया है की उसके खेत की ओर जाने वाले रास्ते पर दिल्ली निवासी बिल्डर दीवार निर्माण कर रास्ते को बंद कर रहा है। कहा की उस खेत में वर्षों से खेती बाड़ी करते आ रहा है। कई फलदार पेड़ भी खेत में है पर दीवार निर्माण होने से आवाजाही बंद हो गई है। मनोज ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रास्ता दिलाने की मांग उठाई है। खेत में जाने वाले रास्ते को रोकने पर क्षेत्रवासियों ने भी गहरी नाराजगी जता रोष जताया है। दो टूक कहा की गांव के लोगों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के अनुसार राजस्व उपनिरीक्षक को मामले की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *