🔳 विवाह समारोह में शामिल होने अल्मोड़ा की ओर हुए थे रवाना
🔳 दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
🔳 गौवंशीय पशुओं से आए दिन सामने आ रही दुर्घटनाएं
🔳 हाईवे पर जगह जगह मंडरा रहा गौवंशीय पशुओं का झुंड
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बेसहारा गौवंशीय पशु के एकाएक सड़क के बीचोंबीच आने से स्कूटी सवार युवक असंतुलित होकर रपट गए। स्थानीय लोगों ने घायल हालत में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी भिजवाया जहां चिकित्सकों ने घायल युवकों का उपचार किया। बेसहारा गोवंशीय पशुओं के हाईवे पर जहां तहां मंडराने से लगातार दुर्घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। लोगों ने पशुओं को हाईवे से हटाकर गौसदन भेजने की मांग उठाई है।

मंगलवार को भुमियाधार निवासी विवेक व शुभम स्कूटी यूके 04 एके 6915 से विवाह समारोह में शामिल होने अल्मोड़ा की ओर रवाना हुए। दोनों अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट बाजार क्षेत्र के समीप पहुंचे ही थे की मालवाहक वाहन के तेज हाॅर्न से एकाएक बेसहारा गौवंशीय पशु स्कूटी के आगे आ गया। गौवंशीय पशु के आगे से आ जाने से स्कूटी सवार संतुलन खो बैठे तथा असंतुलित होकर हाईवे पर रपट गए। गनीमत रही की सामने से कोई वाहन नहीं आया और बड़ी अनहोनी टल गई। दुर्घटना की आवाज सुन व्यापारी दुकानों से बाहर निकल आए। घायल विवेक व शुभम को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी भेजा जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का उपचार किया। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी के अनुसार हाईवे पर जगह जगह बेसहारा गौवंशीय पशुओं का झुंड घुम रहा है जिस कारण लगातार दुर्घटनाएं सामने आ रही है। संगठन से जुड़े कुबेर सिंह जीना, रुप सिंह, मदन सुयाल, पंकज नेगी, गजेंद्र, विरेन्द्र आदि ने समय रहते पशुओं को गौसदन भेजने की मांग उठाई है ताकी दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *