🔳 आश्रम के मुख्य गेट के दोनों ओर लगी रही वाहनों की लंबी कतार
🔳 दिनभर रेंगते रहे वाहन, यात्री व पर्यटक हुए परेशान
🔳 कैंची धाम में भी सुबह से लगी रही भक्तों की लंबी लाइन
🔳 बाबा के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने किया आश्रम में प्रवेश
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
शनिवार को सुप्रसिद्ध कैंची धाम में सुबह से ही बाबा भक्तों का रैला उमड़ा। मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। कपाट खुलने के बाद मंदिर से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तक बाबा भक्तों की कतार लग गई। बाबा के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा नींब करौरी के दर पर शीश झुकाए। मंदिर के ठिक सामने ध्यान केंद्र में सैकड़ों श्रद्धालु हनुमान चालीसा पाठ करने में जुटे रहे।
शनिवार को कैंची धाम में देश के अलग अलग राज्यों से बाबा भक्त पहुंचे। सुबह चार बजे से ही भीड़ जुटना शुरु हो गई। मंदिर के कपाट खुलते ही पूरा कैंची धाम बाबा नींब करौरी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। हर कोई बाबा के दर पर शीश झुकाने को आतुर दिखा। दिन चढ़ने के साथ ही आश्रम से कैंची बाजार तक श्रद्धालुओं की कतार लग गई। बाबा भक्तों ने कतारबद्ध होकर आश्रम में प्रवेश कर बाबा के दर पर मत्था टेका। परिवार की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। ध्यान केंद्र परिसर में बाबा भक्त हनुमान चालीसा पाठ में जुटे रहे। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से हाईवे पर वाहनों का दबाव भी कई गुना बढ़ गया। कैंची धाम से पनी राम ढाबे तक वाहनों की कतार लगी रही। वाहन रेंगते रेंगते आगे बढ़े। पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवान भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे पर वाहनों की कतार लगती चली गई। जाम की स्थिति से यात्रियों व पर्यटकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
