🔳 कुमाऊं आयुक्त को शिकायती पत्र सौप कार्रवाई की मांग
🔳 बगैर बंटवारे के जमीन बिक्री पर उठाए सवाल
🔳 मामले में कई लोगों की भूमिका को दिया संदिग्ध करार
🔳 रजिस्ट्री निरस्त कर दाखिल खारिज पर भी रोक लगाने की मांग
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के थापली गांव निवासी ग्रामीण ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को शिकायती पत्र लेकर उनकी पैतृक भूमि को बगैर विश्वास में लिए बेचने पर कार्रवाई की मांग उठाई है। आरोप लगाया की वर्तमान में भूमि का बंटवारा तक नहीं हुआ है‌ बावजूद मिलीभगत से उनकी भूमि की बिक्री कर रजिस्ट्री कर दी गई है। ग्रामीण ने रजिस्ट्री निरस्त कर दाखिल खारिज रोकने की मांग उठाई है।

थापली गांव निवासी दिलीप सिंह ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को शिकायती पत्र सौंप बताया कि उनकी पैतृक भूमि मोहन सिंह के नाम दर्ज है जिसमें हम चार भाई गणेश सिंह, पूरन सिंह, नवीन सिंह, दिलिप सिंह कानूनी वारिस हैं। वर्तमान तक भूमि का बंटवारा नहीं हुआ है। जानकारी जुटाने पर पता चला है की हम चारों में से एक भाई गणेश सिंह ने बगैर बंटवारे के करीब दो सौ वर्ग मीटर भूमि बेच डाली है। यहां तक की बगैर विश्वास में लिए रजिस्ट्री तक कर दी गई है। ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया की धोखाधड़ी कर जमीन की बिक्री कर दी गई है। धोखाधड़ी से बिक्री की गई भूमि में कई लोगों की भूमिका को भी संदिग्ध करार दिया है। कुमाऊं आयुक्त से रजिस्ट्री को तत्काल निरस्त करने तथा दाखिल खारिज पर भी रोक लगाने की गुहार लगाई है। मामले के सामने आने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों ने अंदेशा जताया है कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो ऐसे कई मामले सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *