🔳 भाजपा के ऊंचाकोट गांव स्थित शक्ति केंद्र में हुई बैठक
🔳 अभियान की महत्ता पर विस्तार से जानकारी की गई साझा
🔳 शक्ति केंद्र पालक ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के ऊंचाकोट गांव में भाजपा के शक्ति केंद्र में एसआईआर अभियान के संबंध में अहम बैठक हुई। अभियान को बूथ स्तर से प्रत्येक परिवार तक प्रभारी ढंग से पहुंचाने को कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
गुरुवार को ऊंचाकोट गांव में शक्ति केंद्र पालक दलीप सिंह बोहरा तथा शक्ति केंद्र प्रभारी दीपक रिखाड़ी ने केंद्र सरकार से संचालित एसआईआर अभियान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि अभियान को बूथ स्तर से प्रत्येक परिवार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को सभी कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 तथा जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक कार्ययोजना व जिम्मेदारियों की जानकारी साझा की। कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को एसआईआर अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान
शक्ति केंद्र संयोजक अजय राघव, ऊंचाकोट बूथ अध्यक्ष शंकर बधानी, बीएलए-2 गणेश सिंह बोहरा, ओड़ाबासोट के बीएलए-2 किशोर कुमार, ग्राम प्रधान मल्ला गांव शीला बधानी, प्रधान तल्ला गांव आशा देवी समेत तमाम ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!