🔳 तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर डटे हैं आंदोलनकारी
🔳 कांग्रेस, यूकेडी व व्यापारिक संगठन भी आंदोलन में कूदे
🔳 जल्द मांगे पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान
🔳 विभागीय अधिकारियों पर उपेक्षा किए जाने का आरोप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर डटे आंदोलकारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। सीएमओ, सयुक्त मजिस्ट्रेट व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता बेनतीजा रही। विधायक सरिता आर्या ने भी दूरभाष पर आंदोलनकारियों से वार्ता की पर सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। तीसरे कांग्रेस, यूकेडी समेत प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आंदोलन को समर्थन दिया। दो टूक कहा की मांगें पूरी होने के बाद ही पीछे हटा जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में अल्ट्रासाउंड सेवा व रेडियोलोजिस्ट की तैनाती, कोटधरिया गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने तथा भंडारपानी – अमगढी – सेठी – डौन परेवा मोटर मार्ग को हाटमिक्स किए जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा की अगुवाई में मनीष पंत, पना बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट सीएचसी परिसर में तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। संयुक्त मजिस्ट्रेट दिव्यांश मीणा, सीएमओ डा. हरीश पंत तथा लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने आंदोलस्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। कई घंटों तक चली वार्ता आखिर में बेनतीजा रही। आंदोलनकारियों ने लिखित में भरोसा दिलाए जाने की बात कही। विधायक सरिता आर्या ने भी दूरभाष पर आंदोलनकारियों से संपर्क साधा। आंदोलनकारियों को मांगे पूरी करने का भरोसा भी दिलाया पर आंदोलनकारियों ने धरना स्थल पर आने की बात कही। विभिन्न गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों ने आंदोलनस्थल पर पहुंचकर आंदोलकारियों की मांगों को जायज ठहराया। वक्ताओं ने कहा की अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा में हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर आदि शहरों को रुख करना पड़ रहा है। कोटधरिया गांव के सैकड़ों परिवार आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं जिस कारण गांव का विकास भी अवरुद्ध है वहीं भंडारपानी – अमगढी – सेठी – डौन परैवा मोटर मार्ग को हाटमिक्स किए जाने पर जोर दिया। जिंप सदस्य ने दो टूक कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक पीछे नहीं हटा जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेखर दानी ने भी अधिकारियों पर गांव के लोगों को ठगने का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से मांगे उठाए जाने के बावजूद उपेक्षा की जा रही है। इस दौरान व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष बालम बोहरा, यूकेडी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र रावत, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल भंडारी, विक्की बोहरा, शीलू कुमार, दीप रेखाडी, विमला उप्रेती, माया बोहरा, खष्टी जोशी, नीरज बिष्ट समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।




