🔳 ग्राम पंचायत ज्योग्याडी की बैठक में जोर-शोर से उठा मुद्दा
🔳 पेयजल आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
🔳 कई अहम बिंदुओं पर भी हुई विस्तार से चर्चा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के ज्योग्याडी ग्राम पंचायत में हुई बैठक में ग्रामीण विकास का खाका तैयार किया गया। कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। बमाटाना तोक में अनुसुचित जाति के बीस परिवारों को कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद पेयजल उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी जताई गई।
गुरुवार को ज्योग्याडी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान जमुना दत्त कत्यूरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। वृद्धावस्था, दिव्यांश व विधवा पेंशन के पात्रों का चयन किया गया। ग्राम प्रधान ने गांव के विकास को मिलजुलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। ग्राम पंचायत में हुए पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा की गई। पंचायती राज, कृषि व अन्य विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। बमाटाना तोक निवासी बीस परिवारों को लंबे समय बाद भी पेयजल उपलब्ध न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। ग्रामीणों ने एक स्वर में जल्द पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान शीला देवी, सहायक विकास अधिकारी विनोद आर्या, हीरा गिरी, जानकी देवी, पदमा देवी, दुर्गा देवी, भुवन फुलारा, वैशाली अरोड़ा, रितेश कांडपाल, गणेश कुमार आदि मौजूद रहे।




