🔳 देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र
🔳 बरसात से पूर्व एनएच विभाग को निर्देशित किए जाने की उठाई मांग
🔳 अव्यवस्था से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी की दी जानकारी
🔳 जल्द समस्या के समाधान पर दिया जोर
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को पत्र भेज बरसात से पूर्व गरमपानी खैरना क्षेत्र में बनी बरसाती नाली को अतिक्रमण से मुक्त करने तथा बाजार क्षेत्र में बने कलमठो की सफाई की मांग की है। नाली के जगह जगह बंद होने से बारिश का पानी दुकानों व घरों में घुस जा रहा है जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
देवभूमि व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में वर्षों पूर्व लाखों रुपये के सरकारी बजट से बनी बरसाती नाली व कलमठो की बदहाली पर चिंता व्यक्त की है। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को पत्र भेज बताया है की बरसाती नाली के जगह जगह खुले होने से स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगो को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में नाली के अतिक्रमण की जद में आने से लोग हाईवे पर चलने को मजबूर हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं भी सामने आ रही है वहीं बरसाती नाली व कलमठो के बंद होने से बारिश के दौरान पानी हाईवे से होता हुआ लोगों के घरों व दुकानों में घुस रहा है। बारिश के पानी से लोगों का सामना खराब हो रहा है जिससे नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने आरोप लगाया की कई बार एनएच के अधिकारियों से कहने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से नाली को अतिक्रमण से मुक्त करवाने के साथ ही कलमठो की सफाई की मांग उठाई है। पत्र में संगठन के अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत जलाल समेत कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।