🔳 बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई में चढ़े हत्थे
🔳 गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी
🔳 पुलिस की एकाएक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर पोक्सो व आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त तथा आमर्स एक्ट के वारण्टी को गिरफ्तार कर लिया। एक बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट तथा दूसरा च्यूनी चमकोट गांव से पुलिस के हत्थे चढ़ा। दोनों के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत बेतालघाट पुलिस ने थाना प्रभारी विजयी नेगी की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान आमर्स एक्ट के तहत जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत धनियाकोट, तल्लाकोट निवासी दीपक सिंह जलाल को उसके घर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दीपक को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, दीपक सिंह, राम कृपाल, जितेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे। पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में पोक्सो व आईटी एक्ट में वांछित चल रहे च्यूनी चमकोट गांव निवासी शुभम आर्या को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की एकाएक हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। यहां हुई कार्रवाई में लक्ष्मी, दीपक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जगदीश सिंह आदि रहे।