🔳 गांवों में भी रसोई गैस संकट गहराने का अंदेशा
🔳 उपभोक्ताओं को करना पड़ सकता है परेशानी का सामना
🔳 कोटा उपलब्ध होने के बाद ही गांवों को हो सकेगी आपूर्ति
🔳 गैस गोदाम प्रभारी ने जताई जल्द सिलेंडरों के मिलने की उम्मीद
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित गैस गोदाम में रसोई गैस सिलेंडरों का कोटा खत्म होने से गांवों में संकट गहराने का अंदेशा बढ़ गया है। तमाम गांवों में रसोई गैस उपलब्ध न होने से पहले ही उपभोक्ता परेशान हैं अब गोदाम में ही कोटा खत्म होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
खैरना व आसपास के गांवों में उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग मजबूरी में ब्लैक में मंहगे दामों में सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो चुके हैं। लगातार मांग उठाए जाने के बावजूद सिलेंडरों की समुचित आपूर्ति नहीं हो पा रही। इसी बीच अब बेतालघाट स्थित गैस गोदाम में ही सिलेंडरों का कोटा समाप्त होने से संकट और अधिक बढ़ने का अंदेशा गहरा गया है। कोटा उपलब्ध होने के बाद ही अब गांवों को सिलेंडरों की आपूर्ति होने की उम्मीद है ऐसे में संकट बढ़ने से उपभोक्ताओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बेतालघाट स्थित गैस गोदाम में कोटा उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है। गैस गोदाम प्रभारी मोहन चंद्र कांडपाल के अनुसार फिलहाल गोदाम में सिलेंडर खत्म हो चुके हैं। सिलेंडर उपलब्ध होने के बाद ही अब गांवों में आपूर्ति की जा सकेगी। उम्मीद है जल्द ही कोटा उपलब्ध हो जाएगा।