🔳 आवश्यक उपकरणों की जांची गई क्रियाशीलता
🔳 क्यूआरटी टीम को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
🔳 श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय में हुआ प्रशिक्षण
🔳 एसडीएम ने किया तालमेल से कार्य करने का आह्वान
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय में प्रशासन, एसडीआरएफ व विभिन्न विभागों ने मानसून से पूर्व आपदा से राहत व बचाव कार्यों में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की क्रियाशीलता व गुणवत्ता का जायजा लिया। एसडीआरएफ ने तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पांस टीम को भी राहत व बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया।
शुक्रवार को तहसील सभागार में हुए प्रशिक्षण शिविर में उपजिलाधिकारी मोनिका ने मानसून से पूर्व व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। क्यूआरटी टीम को मोबाइल फोन खुले रखने, प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लेकर तय समय पर मौके पर पहुंचे तथा आपसी तालमेल से कार्य करने की अपील की। मास्टर ट्रेनर नवीन जोशी ने राहत व बचाव कार्यों में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की जांच कर क्रियाशीलता का जायजा लिया। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को आपदा के समय उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण कदम की विस्तार से जानकारी दी। घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के तौर तरीके बताए। क्यूआरटी टीम को मानसून सत्र में अलर्ट मोड पर रहने तथा एसडीआरएफ से तालमेल के साथ कार्य करने की अपील की। इस दौरान तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे, रुपा भारती, पूजा आर्या, कमल जोशी, नितिन कुमार, धीरेन्द्र रावत, अमित पंत, राजेंद्र गोस्वामी, सुंदर सिंह, प्रेम सिंह समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
