🔳 भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान
🔳 राम नवाहन ज्ञान यज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 विशेष मंत्रोचार के साथ गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
🔳 25 मई को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे चूनिया बिडारी गांव के मैतु मुकौटी गोलज्यू धाम मंदिर में श्री राम नवाहन ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे रहे हैं। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 25 मई को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा।
मैतु मुकोटी गोलज्यू धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार को संत श्री श्री 108 रविशंकर की देखरेख में धर्माचार्यों ने यजमान प्रताप बोहरा, मदन बोहरा, शिवराज सिंह, भगवत सिंह, चंदन सिंह बोहरा से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोचार के साथ गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। कथा व्यास आचार्य सतीश लोहनी ने पुरुषोत्तम भगवान राम की लीलाओं का गुणगान किया। भक्तों से भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कहा की सच्चे मन से भगवान राम की पूजा अर्चना से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। कथा श्रवण को बेतालघाट, घोड़ियां हल्सों, रोपा, बर्धो, हल्सो, कोरण, अमेल, सेठी, नैनीचैक समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति व भगवान राम के जयकारों से समूचा माहौल राममय हो गया। मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नेगी, जीवन मेहरा, दिलीप सिंह बोहरा, दयाल दरमाल, गोपाल जैडा, राजेंद्र जैडा, बिशन जंतवाल, कैलाश पंत, सुरेन्द्र भंडारी, जगदीश नाथ, कीर्ती सिंह आदि मौजूद रहे।
