🔳 मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य गंभीरता से करने का आह्वान
🔳 श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक
🔳 बीएलओ व सुपरवाइजरों को दी गई अहम जानकारियां
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
श्री कैंची धाम तहसील सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक में डीएलओ व सुपरवाइजरों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई। निर्वाचन नामावली कार्य से जुड़े कर्मचारियों को गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया गया।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी मोनिका की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुई बैठक में कार्यक्रम की बिंदुवार जानकारी साझा की गई। उपजिलाधिकारी मोनिका ने चुनाव आयोग से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही कार्य करने के निर्देश दिए। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी ने बीएलओ व सुपरवाइजरों से गंभीरता से कार्य पूरा करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण अधिकारी राजेन्द्र पांडे ने बताया कि 28 भी से 8 जून तक गणना प्रपत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा जबकि 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर घर जाकर गणना प्रपत्रों को वितरित करेंगे। 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा तथा 13 अगस्त तक दावे व आपत्तियां दर्ज होगी। 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। बैठक में हेमंत सिंह व राकेश कुमार ने भी कई अहम जानकारियां साझा की।
